इस आर्टीकल हम मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के बारे में जानते हैं.....
मध्यप्रदेश राज्य का झाबुआ जिला, जो कि 3600 वर्ग किमी में फैला हुआ है, यह जिला मध्यप्रदेश के पश्चिम क्षेत्र में स्थित हैं। यहा कि अधिकांश जनसंख्या आदिवासी है। जो अपनी संस्कृति के लिए जानी जाती हैं। अगर हम झाबुआ जिले कि प्रमुख नदी कि बात करे तो यहां की प्रमुख नदी अनास नदी है। झाबुआ जिले कि कुल तहसील 6 हैं, थांदला, राणापुर, रामा, मेघनगर, पेटलावद ओर झाबुआ। झाबुआ जिले में कुल गांव 832 हैं।
भोंगर्या हाट झाबुआ जिले का बहुत ही प्रसिद्ध हाट हैं,जो होली के सात दिन पहले आयोजित किया जाता हैं। भोंगर्या हाट को देखने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। इस हाट में पुरुष-महिला अपनी पारंपरिक वेशभूषा में ढोल- मांदल, बांसुरी बजाकर नृत्य करते हैं।
अलीराजपुर भी पहले झाबुआ जिले के अन्तर्गत आता था, लेकिन 2008 में अलीराजपुर को झाबुआ जिले से अलग करके एक नया जिला बनाया गया। तब झाबुआ जिले का क्षेत्रफल अधिक हुआ करता था।
तो अभी के लिए इतना ही, हम उम्मीद करते हैं आपको ये जानकारी पसंद आई होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें