Nilesh News

Independent Digital News Platform

रानीकाजल माता मंदिर ( मथवाड ) | अलीराजपुर


           रानी काजल माता मंदिर कहा स्थित हैं ? 

   रानी काजल मन्दिर, मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के मथवाड़ क्षेत्र में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। रानी काजल माता मंदिर पहाड़ी पर स्थित हैं, यह मन्दिर नर्मदा नदी के निकट है, इसी क्षेत्र से होकर नर्मदा नदी निकलती हैं। यह मन्दिर अलीराजपुर से लगभग 58 किमी की दूरी पर स्थित है। यह मन्दिर अलीराजपुर जिले का एक प्रमुख दर्शनीय स्थल है।

   रानी काजल मन्दिर में दर्शन के लिए दूर दूर से काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, इस मंदिर में नवरात्रि के समय काफ़ी संख्या में लोग  आते हैं। इस मंदिर में दर्शन के लिए मध्यप्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवम् वर्तमान में केंद्र सरकार में कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी आ चुके हैं। 

भक्तो का मानना है कि अगर सच्चे मन से कुछ प्रार्थना की जाय तो वह अवश्य पूर्ण होती हैं। लोग अपनी अपनी इच्छा और आस्था के अनुसार इस मंदिर में आकर प्रार्थना करते हैं और मन्नत मांगते हैं।

मंदिर के आस पास का प्राकृतिक वातावरण, हरियाली और इस क्षेत्र से होकर बहने वाली नर्मदा नदी इस मंदिर को और भी खास बनाती हैं। बरसात के दिनों में इस जगह की खूबसूरती और बढ़ जाती हैं, हरे भरे पेड़ पौधे, पानी से झलकती नर्मदा नदी इसकी खूबसूरती को और बड़ा देते हैं।यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से भी काफ़ी महत्वपूर्ण है। 

अगर आप अलीराजपुर में किसी मंदिर में दर्शन करने जाने के बारे मे सोच रहे हैं, तो आप रानी काजल माता मंदिर जा सकते हैं।

कैसे पहुंचना है ?

अलीराजपुर  इस जगह से सबसे करीबी शहर है, जहां से आपको सड़क मार्ग से होकर जाना पड़ेगा, कार, मोटर साइकिल या बस के माध्यम से। कार, मोटर साइकिल या बस से होकर जाने में लगभग 70 - 90 मिनट का समय लग सकता है। रानी काजल माता मंदिर पहाड़ी क्षेत्र में होने की वजह से कार या बाइक से पहाड़ी पर चढ़ने में थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अगर आपको वाहन ऊपर ले जाने में परेशानी हो तो आप पहाड़ी के नीचे ही अपने वाहन को पार्क कर सकते हैं। ओर पैदल भी जा सकते हैं। ज्यादा ऊंची पहाड़ी नही है, पैदल चलकर भी आसानी से मंदिर तक पहुंचा जा सकता है।

मैं उम्मीद करता हूं आपको ये जानकारी पसंद आई होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें