लोकभवन, मध्यप्रदेश में 26 जनवरी के कार्यक्रम में गोविंद भयडिया का राज्यपाल द्वारा सम्मान, सीएम मोहन यादव से भी हुई मुलाकात
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी को लोकभवन, मध्यप्रदेश (भोपाल) में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आलीराजपुर जिले के गांव कुंडवाट निवासी समाजसेवी गोविंद भयडिया को मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें रक्तदान के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय और निरंतर सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल महोदय ने गोविंद भयडिया के सामाजिक कार्यों की खुलकर सराहना की ,। उन्होंने गोविंद भयडिया को आगे भी इसी तरह सेवा कार्य जारी रखने का आशीर्वाद दिया।
लोकभवन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्रीगण, वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। पूरे समारोह का माहौल प्रेरणादायक रहा।
गोविंद भयडिया एवम् उनके साथी पिछले कई वर्षों से रक्तदान शिविर आयोजित कर रहे हैं और स्वयं भी कई बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने सैकड़ों युवाओं को इस अभियान से जोड़ा है, जिससे आलीराजपुर जिले में रक्त की उपलब्धता बेहतर हुई है।
सम्मान मिलने के बाद गोविंद भयडिया ने कहा कि यह उपलब्धि उन सभी रक्तदाताओं की है जो लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाएं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें